*_रामपुर में कोतवाली के अंदर 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का एक्शन_*

*_रामपुर में कोतवाली के अंदर 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का एक्शन_*
रामपुर : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कोतवाली स्वार में तैनात दरोगा को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह रिश्वत शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी जा रही थी. गिरफ्तारी कोतवाली के अंदर ही की गई है. इस मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.एंटी करप्शन टीम के मुताबिक, शिकायतकर्ता यशवीर सिंह निवासी सिगन खेड़ा, अजीमनगर ने शिकायत की थी कि एक महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मामले में उप निरीक्षक ओमकार नाथ उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांग रहे थे. लगातार दबाव बनाए जाने के बाद यशवीर सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम से कर दी.

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत कोतवाली स्वार परिसर में ही दरोगा ओमकार नाथ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इस कार्रवाई का नेतृत्व टीम की प्रभारी निरीक्षक राखी ने किया. टीम ने पूरी सतर्कता और गोपनीयता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ थाना अजीमनगर लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस मामले की चर्चा पुलिस महकमे में बनी हुई है. आरोपी दरोगा पर केस दर्ज होने के साथ विभागीय कार्रवाई की बात भी कही जा रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement