*_Budget Session: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस, राहुल बोले- हर बार हमें बोलने से रोक दिया जाता है_*

*_Budget Session: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस, राहुल बोले- हर बार हमें बोलने से रोक दिया जाता है_*
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है. दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. दूसरे दिन भी लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बहस के दौरान सदन को संबोधित कर सकते हैं.
मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर गरमागरम बहस हुई. विपक्ष ने आरोप लगाया कि स्पीकर ने “पक्षपातपूर्ण व्यवहार” किया है. यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने पेश किया था और संसदीय नियमों के मुताबिक 50 से अधिक सांसदों ने इसका समर्थन किया. मंगलवार को पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव पेश करने की इजाजत दी और घोषणा की कि बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है.
इस बीच, सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने बुधवार को राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है और पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच देश भर में LPG सिलेंडर की कथित कमी पर चर्चा की मांग की गई है. स्थगन प्रस्ताव नोटिस देते हुए, सांसद ने LPG सिलेंडर के लिए लंबे इंतजार और कीमतों में बढ़ोतरी की बात करते हुए कहा कि इस कमी ने नागरिकों के लिए “बहुत मुश्किल” खड़ी कर दी है.
उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन को “LPG भंडार की सही स्थिति, बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों और उपभोक्ताओं को कमी और कीमतों के झटकों से बचाने के लिए अपनाए जा रहे आपातकालीन उपायों” के बारे में बताया जाना चाहिए.

हर बार हमें बोलने से रोक दिया जाता है: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में बोलते कहा, “यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है. कई बार मेरा नाम लिया गया है, और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं. यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है. यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है. हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है. पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था…”

Advertisement
Advertisement
Advertisement