*_दिल्ली में ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन_*

*_दिल्ली में ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन_*

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आज से अटल कैंटीन की शुरूआत हो गई. इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और शहरी मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा पूरे दिल्ली में आज अटल कैंटीन का उद्घाटन किया. जहां इस अटल कैंटीन में लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन मिल सकेगा.

इसी कड़ी में आज दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित डीडीए पार्क में भी अटल कैंटीन की शुरुआत की गई. जिसका उद्घाटन करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी पहुंचे. दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित डीडीए पार्क में आज से अटल कैंटीन लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन करने को मिलेगा.

वही इस दौरान बीजेपी विधायक चन्दन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का कोई भी परिवार भूखा नहीं सोए हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है. आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का 101वॉ जन्मदिवस है इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन की शुरुआत पूरे दिल्ली में की है. जहां ₹5 में भरपेट भोजन करने को मिलेगा. जहां लोगों को रोजाना दिल्ली में कामकाज के लिए भाग दौड़ करना पड़ता है ऐसे में वह घर से भोजन करके नहीं निकलते और उन्हें अगर कहीं भोजन करना होता है तो किसी रेस्टोरेंट या ढाबे पर ज्यादा पैसा लगता है जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार के द्वारा इस अटल कैंटीन की शुरुआत आज से की गई है जहां लोग ₹5 में भरपेट भोजन कर सकेंगे यह कैंटीन भारतीय जनता पार्टी के सरकार के द्वारा सेवा भावना से खोली जा रही है.

वहीं इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक चंदन चौधरी भी मौजूद रहे और सैकड़ो की संख्या में इस अटल कैंटीन को देखने के लिए लोग पहुंचे हैं.

आज पूरी दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरुआत की जा रही है जहां इस कैंटीन के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन करने को मिलेगा. ₹5 प्रति थाली में रोटी,अचार,चावल, सब्जी और दाल लोगों को मिल सकेगा. सबसे पहले यहां पर लोग टोकन कटायेंगे. उसके बाद फिर उन्हें टेबल पर भोजन मिलेगा इस कैंटीन में एक बार में 48 लोग खा सकेंगे.

“भाजपा ने अपने घोषणापत्र में दिल्लीवासियों से अटल कैंटीन का जो वादा किया था, वह संकल्प अब सिद्धि की ओर बढ़ चुका है. पहले चरण में आज दिल्ली में 45 अटल कैंटीन शुरू की जा रही हैं. आने वाले समय में 55 और अटल कैंटीन खोली जाएंगी, ताकि यह सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. दिल्ली के निर्माण में जुटे कर्मयोगी, श्रमिक, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी और अन्य मेहनतकश साथी अब यहां मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकेंगे. प्रत्येक अटल कैंटीन में दोपहर और रात, दोनों समय करीब 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है.”

– रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री

–

Advertisement
Advertisement
Advertisement