*बैकुंठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ पर धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब* – *श्रीनगर की सड़कों पर उमड़ी भीड़, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत*

*बैकुंठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ पर धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब*

– *श्रीनगर की सड़कों पर उमड़ी भीड़, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत*

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करने श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को शहर में भव्य रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान श्रीनगर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरा शहर मुख्यमंत्री के जयकारों से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुले वाहन में सवार होकर रोड शो के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक जुटे रहे। जगह-जगह फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे घंटों जुटे रहे। रोड शो के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री के स्वागत एवं जयकारों से गूंजता रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement