*गुरु पर्व पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, पंज प्यारों व गुरुद्वारा कमेटियों को किया सम्मानित* *विधायक शिव अरोरा के स्टॉल पर संगत का अभिनंदन, धर्मपत्नी डॉ. सीमा अरोरा ने संभाली स्वागत की जिम्मेदारी*

### *गुरु पर्व पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, पंज प्यारों व गुरुद्वारा कमेटियों को किया सम्मानित*

 

*विधायक शिव अरोरा के स्टॉल पर संगत का अभिनंदन, धर्मपत्नी डॉ. सीमा अरोरा ने संभाली स्वागत की जिम्मेदारी*

 

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान रुद्रपुर गुरु भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं गतका अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

 

नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विधायक शिव अरोरा की ओर से लगाए गए स्टॉल पर विधायक परिवार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने संगत का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंज प्यारों को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों और नगर कीर्तन में शामिल सेवादारों को सिरोपा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

विधायक शिव अरोरा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए हरिद्वार में होने के कारण नगर कीर्तन में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी धर्मपत्नी डॉ. सीमा अरोरा ने स्वागत की जिम्मेदारी संभालते हुए संगत का अभिनंदन किया। उन्होंने पंज प्यारों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों का सम्मान कर सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

विधायक शिव अरोरा ने संदेश के माध्यम से क्षेत्रवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता को सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनकी विचारधारा आज भी समाज को एकजुट रखने और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सिख समाज की गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सेवादारों और समस्त संगत का आभार जताया।

 

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने भी नगर कीर्तन में शामिल संगत का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में डॉ. सीमा अरोरा, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, प्रीत ग्रोवर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, कुमाऊं संगठन मंत्री प्रदीप अरोरा, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, पार्षद राजेश जग्गा, किरण विर्क, राजेश पप्पल, मनोज मदान, राजेश कामरा, मोहित कक्कड़, मोहित चड्ढा, मानव कक्कड़, विशु मक्कड़, विक्की घई, मयंक कक्कड़, सोनू वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement