*डांडिया कार्यक्रम में एसडीएम और तहसीलदार ने महिलाओं संग किया नृत्य* *अधिकारियों की सहभागिता से बढ़ी आयोजन की रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह*

*डांडिया कार्यक्रम में एसडीएम और तहसीलदार ने महिलाओं संग किया नृत्य*

*अधिकारियों की सहभागिता से बढ़ी आयोजन की रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह*

गदरपुर। नगर के बारात घर में गत रात्रि आयोजित डांडिया कार्यक्रम में एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने महिलाओं के साथ डांडिया नृत्य कर आयोजन की रौनक बढ़ा दी। दोनों अधिकारियों को डांडिया की धुन पर थिरकते देख कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इसी दौरान एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी भी महिलाओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ डांडिया नृत्य में प्रतिभाग किया। अधिकारियों की सहज भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की सहभागिता की सराहना की।

डांडिया की धुन पर थिरकती महिलाओं के बीच अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। आयोजन में आपसी मेलजोल और उत्साह का माहौल नजर आया। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ ही पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement