*ईंधन बचत और हरित परिवहन का संदेश लेकर निकली टाइटन की साइकिल रैली* *ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाइटन की अनूठी पहल*

*ईंधन बचत और हरित परिवहन का संदेश लेकर निकली Titan की साइकिल रैली*

रुद्रपुर। ईंधन की बचत, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Titan Company Limited के पंतनगर ज्वेलरी प्लांट की ओर से बुधवार को मेगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ‘Titan Power Play’ पहल के तहत आयोजित रैली में 135 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही ऊर्जा बचत का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ Titan Company Limited के पंतनगर परिसर से हुआ। साइकिल सवारों ने SIDCUL चौक, हाईवे, जिला अस्पताल और कचहरी होते हुए Metropolis Mall तक करीब सात किलोमीटर की दूरी तय की और वापस प्लांट परिसर पहुंचे। प्रतिभागियों ने साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देते हुए ईंधन की बचत, स्वस्थ जीवन और प्रदूषण कम करने का संदेश दिया।

Titan के अधिकारियों के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी संकट के बीच वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन पर निर्भरता एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में किए गए छोटे-छोटे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य से पंतनगर प्लांट में Power Play Initiative के तहत ऊर्जा दक्षता और हरित परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मई से सितंबर 2026 के बीच प्लांट ने उत्पादन में 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ Specific Energy Performance में 10 प्रतिशत से अधिक सुधार दर्ज किया है। Specific Energy Performance 4.42 से घटकर 3.94 किलोवाट घंटा प्रति ग्राम रह गया है।

प्लांट में सौर ऊर्जा को DG संचालन के साथ जोड़ने से डीजल की खपत में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 16.2 किलोलीटर डीजल की बचत हो रही है। वहीं, 11 Air Handling Units को EC Fans से अपग्रेड किए जाने से सालाना करीब 47,773 यूनिट बिजली की बचत का अनुमान है। रात्रि शिफ्ट में 200 KVA DG Set के बेहतर उपयोग से भी प्रतिवर्ष करीब 6,500 लीटर डीजल की बचत हो रही है।

हरित आवागमन को बढ़ावा देने के लिए No-Vehicle Day और अन्य Employee Mobility Initiatives के माध्यम से करीब 5,459 किलोमीटर की पारंपरिक वाहन यात्रा कम की गई। World Cycle Day पर 60 कर्मचारियों ने साइकिल से कार्यस्थल पहुंचकर Zero-Emission Commuting का संदेश दिया। इसके अलावा दो EV Cycles भी शुरू की गई हैं, जिनसे प्रतिवर्ष पांच हजार किलोमीटर से अधिक पारंपरिक वाहन यात्रा को प्रतिस्थापित करने की क्षमता है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में GGIC रुद्रपुर में एक हजार पौधों का वितरण और 100 पेड़ों का रोपण भी किया गया। Titan की इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय को ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा और ईंधन की बचत केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, ऊर्जा सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास है। वैश्विक चुनौतियों का समाधान स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी निभाने से ही शुरू होता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement