*गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा* *श्रीराम का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा और हनुमान की भूमिका में सुशील गाबा लेकर चले महावीर ध्वज*

*गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा*

*श्रीराम का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा और हनुमान की भूमिका में सुशील गाबा लेकर चले महावीर ध्वज*

रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन की तैयारियों के तहत गुरुवार को महावीर ध्वज यात्रा निकाली गई। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के बाद बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान में विधिवत महावीर ध्वज पूजन एवं स्थापना की गई।

ध्वज यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पांच मंदिर से शुरू हुई। इस वर्ष श्रीरामचंद्र की भूमिका निभा रहे मनोज अरोरा और हनुमान जी की भूमिका निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा महावीर ध्वज लेकर यात्रा में आगे चल रहे थे। उनके साथ श्री रामलीला कमेटी, श्री राम नाटक क्लब, श्री सनातन धर्म युवा मंच के पदाधिकारी, कलाकार, युवा और श्रद्धालु शामिल रहे। गाजे-बाजे की धुन पर युवाओं ने उत्साह व्यक्त किया, जबकि आतिशबाजी से वातावरण भक्तिमय और उत्सवी नजर आया।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को श्री रामलीला के शुभारंभ के निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। कमेटी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से सपरिवार रामलीला देखने पहुंचने की अपील की।

रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद महावीर ध्वज का विधिवत पूजन किया गया और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वज की स्थापना की गई। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि महावीर बजरंगबली भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। महावीर ध्वज की स्थापना के माध्यम से रामलीला के सफल आयोजन के लिए हनुमान जी से कृपा और संरक्षण की प्रार्थना की जाती है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भक्ति, विनम्रता और रामकार्य के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं और उनका आशीर्वाद रामलीला से जुड़े कलाकारों व आयोजकों को प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालक सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, ओम प्रकाश अरोरा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, रवि पूंशी, बिट्टू ग्रोवर, रवि बठला समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

श्री राम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल, संरक्षक मोहन लाल गुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनंद, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़, रमन अरोरा, मनोज अरोरा, नरेश छाबड़ा, पुलकित बांबा, गौरव जग्गा, मोहन अरोरा, वैभव भुड्डी, रोहित खुराना, हर्ष अरोड़ा, अभय भुड्डी, राज ग्रोवर, गर्वित मुंजाल, नीतीश धीर, गोगी नरूला, इदरीस गोला, अग्रिम सचदेवा, सक्षम दुआ, आयुष्मान सुशील गाबा, आशमन अरोरा, कनव गंभीर, ऐश तनेजा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement