*आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां*

*आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां*

रुद्रपुर। वार्ड नंबर-18 खेड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 में मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला पाल, सहायिका मंजू कांडपाल और सुपरवाइजर रीता छवाण की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा मीरा, संध्या, हिना, शकुंतला देवी, कंचन रानी, निशा रानी, अवलेश सक्सेना, सुनीता पाल, राखी पाल, प्रेमशिला, खुशबू कनौजिया, सलमा, अमिता पाल और राफिना समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, आरती मौर्य, अर्चना राय और पार्षद विक्की अंसारी भी मौजूद रहीं।

समारोह में 20 आंगनवाड़ी बच्चों और 19 लाभार्थी महिलाओं ने भाग लिया। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ ही प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement