राहुल गांधी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे कांग्रेसी, तैयारियों पर किया मंथन , कांग्रेस की जीत का शंखनाद बनेगी अल्मोड़ा रैली : ममता रानी

Spread the love

राहुल गांधी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे कांग्रेसी, तैयारियों पर किया मंथन

अल्मोड़ा में उमड़ेगा कांग्रेस का जनसैलाब : ममता रानी

प्रदेश में परिवर्तन का समय आ चुका है : ममता रानी

 

रुद्रपुर। 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जनसभा की तैयारियों और अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं ही नहीं, बल्कि गढ़वाल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। उनके अनुसार यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में परिवर्तन की नई लहर पैदा करेगी।

ममता रानी ने कहा कि रुद्रपुर से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भी विशेष उत्साह है और वे बड़ी संख्या में अल्मोड़ा पहुंचेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में परिवर्तन का समय आ गया है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक Rajkumar Thukral सहित मोहनलाल खेड़ा, अजय कुमार सिंह, रामस्वरूप भारती, तरुण नेगी, अशोक मंडल, रणजीत सिंह राणा, असलम, जावेद, रामबाबू विश्वकर्मा, जमुना प्रसाद कोली, महेश कोली, फैज रजा, दिनेश, रामसेवक कोली, सुनील शुक्ला, राजेश कुमार, जितेश शर्मा, गौरव गिरी, मोहन भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश सागर, उमा सरकार, प्रीति साना, मधु सिकदर, नरेश सागर, राहुल सागर, ज्योति टम्टा, इंद्र सिंह रौतेला, गौतम घरामी, फरमान सिद्दीकी, अशोक राय, नासिर अली और अशोक सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न दलों से जुड़े कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *