*दीनदयाल जयंती पर मीना शर्मा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन*
*जिला भाजपा कार्यालय और गांधी पार्क पहुंचकर किया नमन*
रुद्रपुर। महान राष्ट्रचिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय बिगवाड़ा और गांधी पार्क पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को याद किया।
मीना शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का मार्ग दिखाया। उनके एकात्म मानववाद और राष्ट्रसेवा के विचार आज भी समाज और देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


