खेल महाकुंभ में होली चाइल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
बालिका वर्ग में वैदेही ने ऊंची कूद में स्वर्ण और 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। मनरीत कौर ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। वंदना जोशी ने ऊंची कूद और जिया बिष्ट ने लंबी कूद में कांस्य पदक अपने नाम किया।
बालक वर्ग में कृष्णा भारद्वाज ने ऊंची कूद में स्वर्ण तथा लंबी कूद में रजत पदक जीता। हनी सिंह ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। आगमन शर्मा ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक, अब्दुल्ला खान ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य तथा 4×100 मीटर रिले में रजत पदक जीता। तुषार भारद्वाज ने चक्का फेंक में रजत पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, प्रधानाचार्य मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) मंजू अधिकारी, एचओडी फिजिकल एजुकेशन सुधाकर सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


