*खरगे की हल्द्वानी रैली को सफल बनाने के लिए राजकुमार ठुकराल का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान*
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने खानपुर नंबर एक, खानपुर नंबर दो, मोहनपुर नंबर दो समेत विभिन्न गांवों में बैठकों को संबोधित कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भारी संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एकजुट होकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जनसभा की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठकों में कार्यकर्ताओं ने भी जनसभा को सफल बनाने का भरोसा जताते हुए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया। इस दौरान रैली की तैयारियों, आवागमन की व्यवस्था और प्रत्येक क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
अभियान के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, परिमल राय, दिनेश पंत, आशीष बाला, दीपक गाईन, तुषार बाला, ललिता राय, बबिता, ओमपाल चौधरी, नित्यानंद मंडल, चमन सिंह, विजय सिकदार, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास, सूरज विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार, गोपाल मुखर्जी, विकास सरकार, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरदार, समीर सिकदार, किशोर, इंद्रजीत हाल्दार, मनोज गाईन, परिमल अधिकारी, आकाश बठला, ललित बिष्ट, अशोक विश्वास, विजय विश्वास, मुनव्वर प्रधान, मुराद अली, रीना राय, शांति मंडल, रेखा विश्वास, प्रभावती, उपप्रधान जुगराज सिंह जग्गा, अमर मल्लिक, परितोष हाल्दार, आकाश विश्वास, केरू मंडल, नारायण, सुशील, आरती सरकार, आलोक राय, रेवा विश्वास, नमिता, सविता, हेमलता, अंजू ढाली, करूणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


