*वीरेंद्र सिंह सामंती व बंटी कोली की स्मृति में रक्तदान शिविर, राजकुमार ठुकराल रहे मुख्य अतिथि* *राजकुमार ठुकराल बोले- समाजहित के कार्यों से जीवित रहती हैं महान हस्तियों की स्मृतियां*

Spread the love

दिवंगत वीरेंद्र सिंह सामंती व बंटी कोली की स्मृति में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त संग्रह

रुद्रपुर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर बुधवार को उनकी स्मृति में काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के समीप रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती और स्वर्गीय बंटी कोली ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। दोनों हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहे और बिना किसी भेदभाव के जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया।

उन्होंने कहा कि दोनों का अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन उनके सामाजिक कार्य और सेवा भाव आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से होती है। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दोनों दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में रक्तदान शिविर सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर सुनील चुघ, संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला, पार्षद जितेश शर्मा, विजय फुटेला, शगुन अरोरा, सिमरन अरोरा, प्रवेश बब्बर, सुल्तान सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, पंकज सुखीजा, बॉबी टुटेजा, सुभाष खुराना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक सत्यम शर्मा, डॉ. कनिका वाधवा तथा ब्लड बैंक की टीम ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *