*मथुरा में पप्पू यादव के खिलाफ संतों का प्रदर्शन, सदस्यता रद्द करने की उठी मांग*

Spread the love

*मथुरा में पप्पू यादव के खिलाफ संतों का प्रदर्शन, सदस्यता रद्द करने की उठी मांग*

मथुरा। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर मथुरा में संत समाज ने कड़ा विरोध जताया। गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम जुल्हेदी स्थित चित्रगुप्त आश्रम में शनिवार को साधु-संतों ने एकत्र होकर पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष से उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग भी की गई।

चित्रगुप्त आश्रम में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव के पोस्टर लगाकर उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और संसद में किए गए उनके हालिया प्रदर्शन पर आपत्ति जताई।

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और उसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनआस्था और सनातन परंपराओं का अपमान करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।

संत समाज ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *