*सितंबर में भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS सम्मेलन में शामिल होने की संभावना*

 

नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन, शी जिनपिंग के भारत दौरे की अटकलें तेज

 

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सितंबर में भारत दौरे की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं।

यदि यह दौरा होता है, तो यह भारत-चीन संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाएगा। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और बहुपक्षीय सहयोग सहित विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है।

हालांकि, शी जिनपिंग के भारत दौरे और उनकी सम्मेलन में भागीदारी को लेकर अभी तक भारत या चीन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement