अल्मोड़ा:(बड़ी खबर)- क्वारब के पास अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पूर्णतः बंद

अल्मोड़ा:(बड़ी खबर)- क्वारब के पास अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पूर्णतः बंद

 

Almora News:अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-स्खलन और मिट्टी गिरने की वजह से मार्ग फिलहाल पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 

अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए मौके पर मौजूद है और लगातार राहत एवं मलबा हटाने का कार्य जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक जोखिम न लें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement