भारत भूषण चुघ ने किया सिटी क्लब के योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

सिटी क्लब में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भारत भूषण चुघ: प्रधानमंत्री मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान

भारत भूषण चुघ बोले— योग भारत की अमूल्य धरोहर, दुनिया ने अपनाया

भारत भूषण चुघ की मौजूदगी में सिटी क्लब में उत्साह से मनाया गया योग दिवस

भारत भूषण चुघ ने कहा— नियमित योग से बनेगा स्वस्थ और सशक्त समाज

 

रुद्रपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिटी क्लब में शनिवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, सिटी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज बांगा तथा सचिव राजेश घीक बल्लू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और 175 देशों के समर्थन के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोग योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा अनेक असाध्य बीमारियों से बचाव में सहायक है।

उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। योग भारत की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का भी आधार है तथा युवाओं को इसे नियमित रूप से अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में योग गुरु अशोक कालड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं भजन गायक विजय सूरी ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर सुषमा अग्रवाल तथा सिटी क्लब के डायरेक्टर सुरेश ढींगरा ‘बाबूजी’ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक अदलखा, विजय अग्रवाल, अशोक बजाज, गुलशन बठला, गुलशन नारंग, हरीश गुंबर, राजीव तनेजा, चरणजीत अरोड़ा, हरिकिशन अग्रवाल, सीडी ठुकराल, जगदीश ठुकराल, जितेंद्र गांधी, किशन नारंग, मदन कक्कड़, प्रीतम गुगलानी, राजू जलोतरा, राजकुमार, रवि काकरान, राजीव अनेजा, राजीव ग्रोवर, प्रभास स्वर्णकार, सतीश मिढ्ढा, राकेश अरोड़ा, सुनील आनंद, सुरेंद्र मिढ्ढा, सुरेश श्रीधर, सतीश तनेजा, विजय सूरी, एस.एस. शुक्ल, नीलकंठ राणा, पूरन पांडे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पटका एवं बुके भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश घई ने किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *