अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा योग का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया अभ्यास
योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम : रवि प्रजापति
योग अपनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का दिया संदेश
रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परिषद का भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम
रुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।
वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। योग दिवस स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश देता है।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, विजय भूषण गर्ग, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष सनी धवन, परिषद महामंत्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत सूक्ष्म जलपान का आयोजन भी किया गया।







