आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग काशीपुर में ब्लॉक सम्मेलन, नई कमेटी का गठन

Spread the love

आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

काशीपुर में ब्लॉक सम्मेलन, नई कमेटी का गठन

काशीपुर ब्लॉक सम्मेलन में आशा वर्कर्स ने उठाई न्यूनतम वेतन की आवाज

श्रम शोषण पर रोक और कर्मचारी दर्जे की मांग को लेकर जुटीं आशा वर्कर्स

स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं आशा वर्कर्स, फिर भी अधिकारों से वंचित: भटियाली

काशीपुर में आशा हेल्थ वर्कर यूनियन का सम्मेलन, नई ब्लॉक कमेटी गठित

सुधा शर्मा बनीं ब्लॉक अध्यक्ष, नई कमेटी का हुआ गठन

एलडी भट्ट अस्पताल में आयोजित सम्मेलन में गूंजी आशा वर्कर्स की मांगें

न्यूनतम वेतन और श्रमिक अधिकारों के लिए आशा वर्कर्स का आंदोलन तेज करने का ऐलान

 

काशीपुर, 12 जून। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने तथा श्रम शोषण पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सम्मेलन में संगठन की नई ब्लॉक कमेटी का भी गठन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित भटियाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकांश जमीनी कार्य आशा वर्कर्स के माध्यम से कराए जाते हैं, लेकिन उन्हें अब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों और लेबर कोड्स में आशा वर्कर्स को श्रमिक का दर्जा नहीं मिलने के कारण वे न्यूनतम वेतन समेत अन्य श्रमिक अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से देशभर में मजदूर आंदोलनों में वृद्धि हुई है।

यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि संगठन ने आशा वर्कर्स की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की मांगों को एकजुट एवं संगठित संघर्ष के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है।

जिला उपसचिव अनीता अन्ना ने कहा कि प्रदेश में 12 हजार से अधिक आशा वर्कर्स कार्यरत हैं, जिन पर लगातार नए कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थागत कमियों का भार भी आशा वर्कर्स पर डाला जाता है तथा छोटी-छोटी त्रुटियों पर उन्हें सेवा से हटाने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुधा शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, स्नेहलता चौहान को उपाध्यक्ष, सोनिया को महामंत्री, योगेश सैनी को संगठन मंत्री तथा मंजू कश्यप एवं कमलेश को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी, सरस्वती, मधु शर्मा, अंजुपाल, सरिता, नसीम, रेनू, समा परवीन, सुषमा, कुसुमपाल और अनिता कश्यप को कमेटी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप, सरस्वती पांडे, मधु शर्मा, सुशीला ठाकुर, मोनिका, सुषमा देवी, नाजमा, ममता गोस्वामी, सुभद्रा, प्रभा देवी, ममता अग्रवाल, रेनू वर्मा, सोनी शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, आशा सचदेवा, उर्मिला, परवीन जहां, नूतन चौहान, अलका चौहान, चित्रा शर्मा, जगदंबा, राजवाला, सरिता सक्सेना, सुनीता चंद्रा, मधुवाला, गुड्डन शर्मा, सुनीता विसोई सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।

फोटो कैप्शन: काशीपुर स्थित एलडी भट्ट अस्पताल में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करतीं आशा यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *