*200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम* *लाभार्थी महिलाओं को बांटी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां व सहायिकाएं सम्मानित*

*200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम*

*लाभार्थी महिलाओं को बांटी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां व सहायिकाएं सम्मानित*

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में शनिवार को 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और लाभार्थी महिलाओं के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को अतिथियों की ओर से बिस्किट और फल वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला अध्यक्ष विनीता सक्सेना, जिला संयोजक स्वाति शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, सीडीपीओ हेमा कांडपाल, सुपरवाइजर रेनू नागरकोटी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ ही महिला एवं बाल विकास से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement