डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मान

Spread the love

रुद्रपुर।

चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन को ऑल इंडिया लीडरशिप अवार्ड

उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षा नेतृत्वकर्ता बने सुरजीत सिंह ग्रोवर, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय सम्मान चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया।

यह पुरस्कार श्री ग्रोवर के दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता तथा गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों का प्रतीक है। उनके कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

विशेष बात यह है कि उत्तराखंड राज्य से श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर इस राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने वाले एकमात्र शिक्षा नेतृत्वकर्ता हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर परिवार की ओर से शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने श्री ग्रोवर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के माध्यम से समाज और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *