सड़क पर गिरे पेड़ से टकराने से दो बाइक सवार घायल 

सड़क पर गिरे पेड़ से टकराने से दो बाइक सवार घायल

 

रुद्रपुर – देर रात सड़क पर गिरे हुए पेड़ से टकराने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नगला निवासी जितेंद्र अरोरा पुत्र रामचंद्र और सिडकुल स्थित टाटा मोटर्स में कार्यरत रंजन पुत्र रामानंद बीती रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे कि तभी पंतनगर एयरपोर्ट हल्द्वानी मोड़ पर गिरे हुए पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पेड़ काटकर सड़क किनारे किया और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां जितेंद्र के सर में और रंजन के आंख, मुंह और नाक में गंभीर चोटे आई हैं ।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement