भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रारूप मतदाता सूची

Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रारूप मतदाता सूची

➡️

फोटो निर्वाचक नामवली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत एसआईआर के गणना चरण में गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं के नाम को सम्मिलित कर प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है। यह मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन पर उपलब्ध है। मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान की गई है। इसे स्कैन कर नाम का अवलोकन किया जा सकता है। साथ ही इस सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 22 जनवरी 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता हैै।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *