उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट निर्विरोध दूसरी बार बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट निर्विरोध दूसरी बार बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Dehradun News: देहरादून में आयोजित भाजपा के प्रदेश संगठन पर्व-2025 में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई और उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

प्रदेश अध्यक्ष पद का यह निर्वाचन भाजपा की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है। महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन जनसेवा और नई ऊर्जा के संकल्प के साथ और अधिक सशक्त होगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी को प्रदेश में और अधिक विस्तार और मजबूती मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही उद्देश्य” को जीवन का मूल मंत्र मानते हुए समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में पूर्ण योगदान दे रहा है।

 

इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री दुश्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement