ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत कबीर को अर्पित किए श्रद्धासुमन, ममता रानी बोलीं— संत कबीर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

संत कबीर दास के प्रकटोत्सव पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

संत कबीर प्रकटोत्सव पर ममता रानी ने दिलाया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

ममता रानी ने किया संत कबीर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मानवता का दिया संदेश

ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

 

रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर दास के प्रकटोत्सव दिवस पर सोमवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमपुरा स्थित संत कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि संत कबीर दास अंधविश्वास, पाखंड और व्यक्ति पूजा के प्रखर विरोधी थे। उन्होंने समाज को सत्य, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी रचनाओं ने उत्तर एवं मध्य भारत के भक्ति आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि संत कबीर निर्गुण भक्ति धारा के महान कवि थे और जीवनभर सामाजिक कुरीतियों एवं कर्मकांड का विरोध करते रहे। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर दास के विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी ने संत कबीर को “मस्तमौला” की संज्ञा दी थी। संत कबीर श्रम, सादगी और मानवता के प्रतीक थे तथा सभी लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इससे पूर्व संत कबीर द्वार से कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद राजू कोली, दर्शन कोली, हिम्मत राम कोली, राजू गुप्ता, उमा सरकार, सियाराम कोली, कोमल राम, राकेश कोली, रामसेवक, सतीश कोली, बाबू विश्वकर्मा, नवीन खेतवाल, जमुना प्रसाद, दीपक सागर, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, ओमपाल कोली, गब्बर कोली, राजकुमारी, बबली, लक्ष्मी देवी, नन्ही देवी, जमुना देवी, कमला देवी, विद्या रानी, कांति रानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement