ऑपरेशन प्रहार: किच्छा हत्याकांड के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: किच्छा हत्याकांड के दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा के चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड में प्रकाश में आए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किच्छा के लालपुर स्थित विक्रांत बागी हत्याकांड में नामजद सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर और अंकित सागर उर्फ गट्टी मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी हैं।

सूचना पर पुलिस ने ब्लॉक रोड पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सिप्पी सागर के पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस तथा अंकित सागर के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। विक्रांत बागी हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद वे उत्तर प्रदेश भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो भी साझा करते थे और क्षेत्र के युवकों से उनका विवाद व मारपीट होती रहती थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर (23), निवासी शिवनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प।

अंकित सागर उर्फ गट्टी (20), निवासी शिवनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प।

बरामदगी

दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर)

दो जिंदा कारतूस (.315 बोर)

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी पंकज कुमार सहित रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *