*पत्नी छोडक़र चली गई, ड्राइवर पति ने तीनों बेटियों को जहर देकर खेत में कर ली आत्महत्या*

Spread the love

*पत्नी छोडक़र चली गई, ड्राइवर पति ने तीनों बेटियों को जहर देकर खेत में कर ली आत्महत्या*

 

आंध्र प्रदेश में प्रकाशम ज़िले के चीमाकुर्थी मंडल के केवी अग्रहारम गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी तीन पुत्रियों को ज़हर दे दिया और बाद में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि येकुला सुधाकर अपनी तीन पुत्रियों के साथ रह रहा था, क्योंकि उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर, 35 वर्षीय सुधाकर ने अपनी तीन पुत्रियों अच्युता (13), पूजिता (11) और लोहिता (8) को ज़हर दे दिया।

तीनों लड़कियों की मौत हो गयी। इसके बाद सुधाकर एक खेत में गया और पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वह एक ग्रेनाइट कंपनी में कार ड्राइवर के तौर पर काम करता था। केवी अग्रहारम गांव में तीन लड़कियों और उनके पिता की मौत से दिल दहला देने वाले दृश्य उत्पन्न हो गये। लड़कियों के दादा-दादी और रिश्तेदार बुरी तरह दुखी थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं और चारों शव पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *