*डीडी चौक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राजकुमार ठुकराल ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप* *राजकुमार ठुकराल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हो सम्मान*

Spread the love

भाजपा सरकार और नैनीताल एसएसपी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीडी चौक पर फूंका पुतला

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रुद्रपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर भाजपा सरकार और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने की टिप्पणी भी निंदनीय है।

ममता रानी और राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराई हुई है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस के कार्यक्रमों एवं रैलियों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों को रोकना उचित नहीं है। जनता भाजपा की कथित नीतियों और हथकंडों को समझ चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा सरकार और नैनीताल जनपद के एसएसपी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान उमा सरकार, ज्योति टम्टा, मधु सिकदर, कमल चुघ, संध्या गुप्ता, प्रदीप यादव, विकास बंसल, रंजीत गुप्ता, जमुना प्रसाद, राजू गुप्ता, मोहन भारद्वाज, मुख्तार हुसैन, मसूद, दानिश खान, विकास, दीपक प्रकाश, जगदीश, सतनाम सिंह, सुनील चुघ, प्रीति साना, उमर अली, योगेश चौहान, मोनिका ढाली, आसित वाला, दर्शन कोली, भूपेंद्र सिंह, सेवाराम, बाबू विश्वकर्मा, आबिद हुसैन, रणजीत तिवारी, देवानंद, बलाई विश्वास, सरोज शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अशफाक, हरभजन सिंह, ललित बिष्ट, सपन ओझा, रामपत मंडल, अशोक राय, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, खेम सिंह, कैलाश रावत, केरू मंडल, जावेद, रेहान, नासिर, अकबर अली आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *