*श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, राहत कार्य में जुटे संजय ठुकराल*

Spread the love

श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, समय रहते बुझी, बड़ा हादसा टला

रुद्रपुर। शहर के भगत सिंह चौक के निकट आर्य समाज मंदिर गली स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, आग से बेसमेंट में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिए जाने के कारण पूरा शोरूम जलने से बच गया।

बताया जाता है कि श्रृंगार बुटीक का संचालन समाजसेवी डॉ. संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा करती हैं। घटना के दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान और संभावित हादसा टल गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *