*दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश; पाक समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार*

*दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश; पाक समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार*

 

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी शाहबाज अंसारी के नई दिल्ली को दहलाने के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के तहत दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से एक सब-मशीन गन और तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही 82 कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

बरामद की गई सब-मशीन गन (एसएमजी) चेकोस्लोवाकिया में निर्मित है। यह हथियार पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में लाया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी सलीम पिस्टल ने इसे पाकिस्तान से भारत पहुंचाया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement