*रुद्रपुर आगमन पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का विधायक शिव अरोरा ने किया स्वागत*
रुद्रपुर। जनजातीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने खटीमा पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बीच रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं और महत्वपूर्ण मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से रुद्रपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी विधायक से क्षेत्र से जुड़े विषयों की जानकारी ली और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


