*वार्ड चार में सीसी सड़क का विधायक शिव अरोड़ा ने किया लोकार्पण*

*वार्ड चार में सीसी सड़क का विधायक शिव अरोड़ा ने किया लोकार्पण*

रुद्रपुर। वार्ड नंबर चार मुखर्जी नगर में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क का रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने लोकार्पण किया। रेनू पपने के घर से ढाल तक बनी सड़क के लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी नगर की यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का चिन्हीकरण कर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीसी सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान राधेश शर्मा, बलाई विश्वास, शिव कुमार, कमला फुलारा, पंकज शर्मा, पुष्पेंद्र, रेनू पपने, कमला भट्ट, अनिता दिवाकर, भावना रावत, सोनी पोद्दार, वित्तन देवी, मुकेश पाल, रितिका विश्वास, दीपक सागर, आशा मुंजाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement