जेसीज पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज में किया टॉप
12वीं बोर्ड परीक्षा में जेसीज स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान वर्ग में इशिता सैनी, वाणिज्य में आस्था यादव रहीं अव्वल
विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का दिखा असर
सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
जेसीज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया रुद्रपुर का मान
रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इशिता सैनी ने विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा आस्था यादव ने वाणिज्य वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 34 रही, जबकि 28 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त एवं सभी सेक्शन हेड्स ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विद्यालय ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा को कायम रखा है।







