*विधायक शिव अरोरा रम्पुरा एकराम आर्य पार्क शिव मंदिर मे होने वाली शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित कलश यात्रा में हुए शामिल* 

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा रम्पुरा एकराम आर्य पार्क शिव मंदिर मे होने वाली शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित कलश यात्रा में हुए शामिल*

 

रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड न. 24 एकराम आर्य पार्क शिव मन्दिर मे विधायक शिव अरोरा द्वारा करवाई जा रही महादेव के शिवलिंग स्थापना,

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित कलश यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा।

आपको बता दे इससे पूर्व विधायक द्वारा 5 लाख की धनराशि से शिव मन्दिर का निर्माण कार्य करवाया गया तो वही मन्दिर निर्माण के बाद स्थानीय लोगो द्वारा विधायक अरोरा से शिवलिंग स्थापना की मांग रखी गई जिसको विधायक द्वारा पूर्ण करते हुऐ शिव मंदिर रम्पुरा में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करवाने का निर्णय लिया,

वहीं इस उपलक्ष में आयोजित भव्य कलश यात्रा में विधायक शिवमय भक्ति मे हाथ में डमरू लिए महिलाओं संग कलश यात्रा में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोड़ा बोले रम्पुरा जो सदैव धार्मिक आयोजन के लिए जाना जाता है और यहां अधिकांश हर दूसरे दिन किसी ने किसी क्षेत्र में धार्मिक आयोजन आयोजित होते रहते हैं उनका भी सौभाग्य है कि उनके द्वारा शिवलिंग की प्रमाण प्रतिष्ठा शिव मंदिर में करवाई जा रही है भगवान महादेव इसी प्रकार क्षेत्र में कार्य करने हेतु शक्ति प्रदान करे, जिससे रुद्रपुर का तेज गति से विकास हो ओर लोगो के जीवन बेहतर व सुविधा पूर्ण बने।

 

इस दौरान पार्षद गिरीश पाल, डॉ महेश कोली, सौरभ गुप्ता, राज कोली, सुदामा कोली, प्रीतम कोली, सुषमा, राजदेवी, शोभा, ममता आदि लोग मौजूद रहें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *