बैक करते समय अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

बैक करते समय अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली-भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह मेहरा (50) पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह मेहरा निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह मेहरा अपने वाहन को सड़क पर बैक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद सोमेश्वर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement