*नेपाल की बाढ़ में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ* *IAF ने 10 टन राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई भेजी*

Spread the love

*नेपाल की बाढ़ में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ*

*IAF ने 10 टन राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई भेजी*

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच भारत ने राहत और बचाव कार्यों में मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना ने C-130J विमान के जरिए नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए करीब 10 टन आवश्यक राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई भेजी है।

भारत की ओर से राहत अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसके तहत C-17 और C-130 विमानों के माध्यम से अतिरिक्त राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई जाएगी। वहीं, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए तैयार रखा गया है।

नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। भारत की इस सहायता से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री और चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *