*मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जेसीज पब्लिक स्कूल में हुईं विविध गतिविधियां* *विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया, लाइव प्रसारण दिखाया; निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए किया प्रेरित*

Spread the love

*मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जेसीज पब्लिक स्कूल में हुईं विविध गतिविधियां*

*विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया, लाइव प्रसारण दिखाया; निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए किया प्रेरित*

 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री का संदेश विद्यार्थियों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के सूचना पट पर कार्यक्रम का ब्रोशर, समय-सारणी, निबंध प्रतियोगिता के विषय तथा निबंध पोर्टल का क्यूआर कोड प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और ऑनलाइन निबंध जमा करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस दौरान प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के संदेश और कार्यक्रम के उद्देश्यों को जाना। विद्यालय की ओर से आयोजित गतिविधियों के फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अगले चरण में कक्षा 11 और 12 के पात्र विद्यार्थी 24 अगस्त 2026 तक अपने निबंध ऑनलाइन जमा करेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को अपना निबंध स्वयं पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संकल्प दिवस आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय पहल है। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राज्य के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने और आगामी गतिविधियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *