हल्द्वानी :(बड़ी ख़बर)- बारिश के चलते गुलाब घाटी के पास आया मलबा, वन वे हुआ आवागमन

हल्द्वानी :(बड़ी ख़बर)- बारिश के चलते गुलाब घाटी के पास आया मलबा, वन वे हुआ आवागमन

 

नैनीताल। गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलवा आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मार्ग को वन-वे कर दिया है।

 

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और मलवा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क मार्ग को पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वह सावधानी बरतें और प्रशासन का सहयोग करें

Advertisement
Advertisement
Advertisement