*बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन*
*विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी*
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर बिगवाड़ा मण्डी मे टीन शेड के नीचे चबूतरे पर विगत 20 वर्षो से 150 से अधिक छोटे थोक विक्रेता जो सब्जी फल बेच कर अपनी आजीविका चलाने का कार्य करते आ रहें है,लेकिन जैसे ही इनको हटा कर चबूतरों की नीलामी कर अन्य लोगो को बैठने व इनको उजाड़ने की बात सामने आई यह सभी भदाईपुरा, रमपुरा, खेड़ा, रेशमबाड़ी दूधियानगर, संजय नगर के निर्धन गरीब छोटे थोक विक्रेता विधायक कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने विधायक शिव अरोरा को ज्ञापन के माध्यम से उनकी रोजी रोटी बचाने व पूरे विषय से अवगत करवाया कि किस प्रकार उनको हटाने धमकाने का कार्य किया जा रहा है ।
वही विधायक शिव अरोरा द्वारा इन सभी छोटे फल – सब्जी विक्रेता की वार्ता को गंभीरता से सुना और बोले बिगवाड़ा मंडी जहाँ पिछले 20 वर्ष दो प्रकार के व्यापारी व्यापार करते आ रहें है एक जिनको मंडी परिषद द्वारा पक्की दुकाने आवंटन की गई है और दूसरे टीन शेड के नीचे चबूतरे पर 150 से अधिक छोटे थोक विक्रेता अपनी गुजर बसर करते आ रहें है मगर एका एक जिस प्रकार से यह सभी मेरे कार्यालय पर आये और जिस प्रकार का भय इनके चेहरे पर नजर आ रहा है और बता रहें है उनको कुछ लोगो द्वारा धमकाया जा रहा है कि यह चबूतरे खाली कर दो और यहाँ पर पक्के अलॉटमेंट अन्य लोगो को किये जाएंगे, साथ ही इनको चबूतरे पर बने रहने के बदले बड़ी धनराशि की मांग इनसे की गई निश्चित रूप से यह बेवजह का उत्पीड़न इन गरीब लोगो का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के होते नहीं चलेगा मैंने इन सभी व्यापारीयों को भरोसा दिया है इनका व्यापार जिस प्रकार से चल रहा है चलता रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जो गरीब हितो मे कार्य करती आयी है उनके होते हुऐ और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के होते हुऐ किसी भी गरीब का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उनका विधायक सभी छोटे फल सब्जी विक्रेता के साथ खड़ा है।
पीछे 20 वर्ष से अपनी रोजी रोटी चलाने वालों वही टीन शेड के नीचे अपना व्यापार करेंगे उन्होंने कहाँ वह स्वयं बिगवाड़ा मंडी का दौरा करेंगे और ऐसे सभी छोटे फल सब्जी विक्रेता का जो भी उत्पीड़न कर रहा है उसके लिये मंडी परिषद के अधिकारियो से वार्ता करेंगे।
विधायक बोले ऐसे छोटे व्यापारीयों मे भय का वातावरण बनाना बिल्कुल गलत है उनके होते हुऐ रुद्रपुर मे इस प्रकार की चीजे स्वीकार नहीं होंगी।
विधायक शिव अरोरा के आश्वासन के बाद सभी फल सब्जी विक्रेता ने राहत की सास लीं और विधायक शिव अरोरा का आभार जताया।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों मे यादराम कोली, रामअवतार, टीकाराम, मानव कक्कड़, कृष्णा, शिवकुमार, धर्मपाल, सोनू कबीर, मनोज, प्रिंस नारंग, सूरज सिंह, उज्वल, परमजीत, रुस्तम सिंह आदि लोग मौजूद रहें।







