*इंद्रा कॉलोनी में रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक शिव अरोरा ने किया उद्घाटन*
रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी में श्री शिव नाटक क्लब की ओर से आयोजित होने वाली प्रभु श्रीराम की रामलीला का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधायक का स्वागत किया।
इससे पूर्व विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश की आराधना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है और युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। विधायक ने श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रामलीला के प्रथम दिन ‘नारद मोह’ प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावी संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विधायक शिव अरोरा भी दर्शकों के बीच बैठकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर मनोज मदान, डम्पी चोपड़ा, सुमित छाबड़ा, विकास कुकरेजा, वासु गुम्बर, श्री शिव नाटक क्लब अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महामंत्री राजकुमार भुसरी, कोषाध्यक्ष बब्बू घई, जोली कक्कड़, डायरेक्टर नरेश घई, जीतू गुलाटी, सन्नी घई, सन्नी कक्कड़, रवि कक्कड़, राजीव झाम, विजय पारुती, प्रदीप कालड़ा, इंदजीत सिंह, मदन लाल, हरबंस सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


