पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री श्याम निशान यात्रा में बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह

Spread the love

श्री श्याम निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड नंबर-36 में श्री खाटू श्याम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

निशान यात्रा आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड नंबर-36 से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड इंद्रा कॉलोनी, शिव मंदिर, सुविधा होटल, सागर होटल, गल्ला मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से होते हुए गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेक बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद यात्रा भगत सिंह चौक, अग्रवाल सभा गली, काशीपुर बायपास एवं बालाजी द्वार होते हुए पुनः आदर्श कॉलोनी घास मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में भक्ति रंग में रंगी श्री श्याम निशान यात्रा

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अनिल चौहान, सुशील गाबा, राजीव चावला, संजय ठुकराल, सुशील चौहान, विजय फुटेला, सचिन आनंद, मनोज आर्या, आनंद श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, अमित कक्कड़, ज्योति टम्टा, शशि बाला, राजकुमारी, कंचन सागर, अमरावती, प्रवीण गोयल, संदीप सलूजा, सुमित आनंद, दीपक गंगवार, राजेश गर्ग, राजू गुप्ता, करण सिंह, रोहित सागर, विनोद कुमार, अनिल गुड़िया, प्रताप बिष्ट, सावित्री गुप्ता, सोनू गुप्ता, नरेश गंगवार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *