पाइप फैक्ट्री के गोदाम.मे आग लगने से करोड़ों की क्षति
आज तड़के हुआ भीषण अग्निकांड, इलाके में मचा हड़कंप
रुद्रपुर – आज तड़के भूरारानी क्षेत्र में एक पाइप फैक्ट्री के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रुद्रपुर के अलावा आसपास क्षेत्र की कई दमकल वाहनों के जरिए कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए की क्षति का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक एलाइंस कॉलोनी निवासी निर्मल सिंगल की भूरारानी में निर्मल पाइप फैक्ट्री का गोदाम है ।वह किसी कार्यवश शहर से बाहर गए हुए थे ।आज प्रातः लगभग 5:30 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। चूंकि वहां पर प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं ऐसे में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को आग की चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर के अलावा पंतनगर, किच्छा, सिडकुल, टाटा मोटर्स के दमकल वाहन भी वहां पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आज इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री की दीवारें भी चटक कर गिर गई ।इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए की क्षति का नुकसान हुआ है। फिलहाल अग्निकांड का क्या कारण रहा इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संजय ठुकराल मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकल विभाग के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।







