*महापौर विकास शर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
*बोले- देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी का दायित्व*
रुद्रपुर। आवास विकास स्थित पटेल पार्क में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श और विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस दौरान सुरेश कोली, हिमांशु शुक्ला, तरुण दत्ता, राजेश जग्गा, बीनू, पवन राणा, मोर सिंह यादव, मुकेश पाल, विपिन गहलोत, बिट्टू, आकाश रस्तोगी, गोविंद शर्मा, रचित सिंह, नितिन, प्रमोद मित्तल और मनीष पाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


