राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया

 

रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित किया तथा राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है।

जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरव राज बेहड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद रिजवान खान, विकास मल्लिक, अनंत विष्णोई, रणजीत राणा, राकेश अधिकारी, अमित अरोरा, सेवाराम दिवाकर, मोहन कुमार, पार्षद राजू कोली, विक्रमजीत विर्क, कमल चुघ, राकेश कोली, फैजल खान, कमल सैनी, रवि कुमार, सुहैल खान, राजकुमार सिकरी, विजय पुजारा, रोहित चौहान, सत्यम अरोरा, समप्रीत ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement