*राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दतिया जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न* *राजकुमार ठुकराल बोले, दतिया की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह*

Spread the love

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रुद्रपुर में मना जश्न

रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6053 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

जीत की खुशी में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए भविष्य में भी कांग्रेस को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय सैनी, सुनील जालिम, अमरजीत सैनी, विवेक, नितिन, सोनू शर्मा, सोनू सिंह, नंदू, मुकेश, सोनू सक्सेना, राकेश अधिकारी, ललित सिंह बिष्ट, सुदीप सिंह, केरू मंडल, रुद्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *