कोलम्बस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
सृष्टि पाल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप
कला वर्ग में सृष्टि पाल, विज्ञान में अनस अहमद और वाणिज्य में जगजीवन सिंह अव्वल
विद्यार्थियों की सफलता पर चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएं
कोलम्बस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में मनवाया प्रतिभा का लोहा
रुद्रपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में मॉडल कॉलोनी स्थित कोलम्बस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की कला वर्ग की छात्रा सृष्टि पाल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अतुल्या यादव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा विज्ञान वर्ग के छात्र अनस अहमद ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अनस अहमद ने 90.6 प्रतिशत, कला वर्ग में सृष्टि पाल ने 92.4 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग में जगजीवन सिंह गिल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए। उत्कर्ष प्रताप सिंह ने कम्प्यूटर साइंस में 99 अंक, प्रभपुनीत सिंह ढिल्लन ने अंग्रेजी में 96 अंक, अनस अहमद ने गणित में 96 अंक, श्वेता सिंह ने साइकोलॉजी में 98 अंक, सृष्टि पाल एवं उत्कर्ष गुप्ता ने हिन्दी में 96 अंक प्राप्त किए। वहीं उत्कर्ष गुप्ता ने इतिहास में 96 अंक, सृष्टि पाल ने राजनीति शास्त्र में 95 अंक, जगजीवन सिंह गिल ने अर्थशास्त्र में 98 अंक, अलीशा परवीन ने लेखाशास्त्र में 94 अंक तथा रोहित कपूर ने बिजनेस स्टडीज़ में 95 अंक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त प्रगति उपाध्याय ने फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक, अलविरा मिर्जा ने जीव विज्ञान में 93 अंक, मानस सिंह ने रसायन विज्ञान में 92 अंक तथा अनस अहमद ने भौतिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 186 विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के चेयरमैन केसर दास ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रबंध निदेशक मनोज खेड़ा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।







