होली चाइल्ड स्कूल का 12वीं परीक्षाफल शत-प्रतिशत, अदिति व श्रेष्ठ राज बत्रा बने टॉपर

Spread the love

होली चाइल्ड स्कूल का 12वीं परीक्षाफल शत-प्रतिशत, अदिति व श्रेष्ठ राज बत्रा बने टॉपर

होली चाइल्ड स्कूल में खुशी का माहौल, 12वीं का परिणाम रहा सौ फीसदी

17 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बनाए 100 में 100 अंक, होली चाइल्ड ने रचा नया कीर्तिमान

अनन्या सक्सेना व गोरिका चाँदना ने भी चमकाया नाम, होली चाइल्ड का रिजल्ट उत्कृष्ट

पेंटिंग विषय में छात्रों की शानदार उपलब्धि, 16 विद्यार्थियों ने हासिल किए पूरे अंक

शानदार अंकों के साथ होली चाइल्ड स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत, विद्यालय में जश्न का माहौल

 

रुद्रपुर। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में होली चाइल्ड स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय के कामर्स वर्ग की छात्रा अदिति एवं श्रेष्ठ राज बत्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग की अनन्या सक्सेना ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा गोरिका चाँदना ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा खुशी गुप्ता एवं अनिष्का कोली ने 95.2 प्रतिशत, जगीषा बत्रा ने 94.8 प्रतिशत, नवजोत कौर एवं रूमाइजा परवेज ने 93.4 प्रतिशत, याना बिस्वास ने 93 प्रतिशत, चहक सुखीजा ने 92.8 प्रतिशत, अनुरीत कौर ने 92.4 प्रतिशत, इश्मीत कौर ने 91.8 प्रतिशत, शीतल ने 91.2 प्रतिशत, प्रगति गाँधी एवं रूपनीत कौर ने 90.8 प्रतिशत, डिम्पल ने 90.6 प्रतिशत तथा जसप्रीत कौर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की इस वर्ष की विशेष उपलब्धि विभिन्न विषयों में 17 विद्यार्थियों द्वारा शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना रहा। पेंटिंग विषय में अदिति, अनुरीत कौर, गुरप्रीत कौर, खुशी गुप्ता, अनन्या सक्सेना, चहक सुखीजा, डिम्पल, गोरिका चाँदना, करमवीर सिंह, प्रगति गाँधी, रूपनीत कौर, अनिष्का कोली, इश्मीत कौर, जगीषा बत्रा, रूमाइजा परवेज एवं शीतल ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं इतिहास विषय में गोरिका चाँदना ने भी शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन आर.के. बत्रा, सचिव विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, विनय बत्रा, प्रधानाध्यापक मिंटू दुबे, उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी एवं मंजू अधिकारी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *