3 नवंबर को गांधी पार्क में होगी भाजपा की विशाल जनसभा, मुख्यमंत्री धामी करेंगे संबोधित
*सभा के बाद मुख्य बाजार से निकलेगी पदयात्रा, कांग्रेस और विपक्ष को घेरने की तैयारी*
रुद्रपुर। भाजपा की ओर से 3 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाली इस जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर मुख्यमंत्री को सुनेंगे।
विधायक ने बताया कि जनसभा के समापन के बाद गांधी पार्क से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी और अंत में गांधी पार्क में ही संपन्न होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे कथित झूठ और अराजकता के खिलाफ भाजपा जनता के बीच अपनी बात रखेगी। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस को बेनकाब करने के साथ ही जनता को विपक्ष की नीतियों और गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।


