*मुख्यमंत्री धामी 9 अक्टूबर को हल्द्वानी आएंगे*

*मुख्यमंत्री धामी 9 अक्टूबर को हल्द्वानी आएंगे*

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:35 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपैड, बागेश्वर से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री का दोपहर 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 3:20 बजे मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement